फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्वोतर रेलवे बना बास्केटबॉल चैंपियन

पूर्वोतर रेलवे बना बास्केटबॉल चैंपियन

Tue, 19 Sep 2017 09:11 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
पूर्वोतर रेलवे बना बास्केटबॉल चैंपियन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चार दिवसीय अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने उत्तर रेलवे को एक तरफा मुकाबले में 49-25 से पराजित कर चैंपियन बनीं।
पूर्वोत्तर रेलवे ने मैच की शुरूआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पूर्वोत्तर रेलवे के अजीत तिवारी ने 18 अंक, भीम सिंह ने 15 अंक तथा कप्तान सूर्यभान सिंह ने 10 अंक टीम के लिए अर्जित किए। उत्तर रेलवे की ओर से राजेश ने 19 अंक अर्जित कर किसी तरह अपनी टीम को 25 के स्कोर तक पहुंचाया। इसके पूर्व, दक्षिण रेलवे ने अत्यन्त कांटे के मुकाबले में रेलवे सुरक्षा विशेष बल को 34-33 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच के निर्णायक दिलीप कुमार वर्मा रहे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा ने समापन समारोह में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रमुख विभागाध्यक्ष, अध्यक्ष, पूर्वोत्तर रेलवे/रेलवे सुरक्षा बल क्रीड़ा संघ एवं अपर मुख्य सुरक्षा आयुक्त वीरेंद्र कुमार, क्रीड़ाधिकारी एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त नरेंद्र कुमार, आयोजन सचिव एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त अमरपाल जोशिया, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी प्रेममाया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed