{"_id":"59bc1a554f1c1b2d688b4bc2","slug":"141505499733-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा बेटी का आरोप, पिता करता है दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा बेटी का आरोप, पिता करता है दुष्कर्म
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पति के छोड़ देने के बाद से अपने मायके महुली क्षेत्र के एक गांव में रह रही महिला को उसका शराबी पिता ही हवस का शिकार बना रहा है। ऐसा आरोप लगाते हुए महिला ने शुक्रवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 11 वर्ष की बेटी के साथ डीएम कार्यालय पहुंची महिला का आरोप है कि उसकी शादी करीब 17 वर्ष बखिरा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। आरोप था कि उसके पति ने आठ वर्ष पूर्व उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके महुली क्षेत्र के एक गांव में रह रही है। उसने मायके के गांव में ही दो विस्वा जमीन खरीद कर दो कमरा व बरामद बनवा रखा है। आरोप है कि पिता शराबी और अय्याश किस्म के इंसान हैं। वह तरह-तरह से उसे प्रताड़ित करते रहते हैं, जिससे वह मकान छोड़ कर भाग गया और कब्जा कर लें। आरोप है कि पिता रात में घर में घुस कर उसकी नाबालिग बेटी के सामने ही दुष्कर्म करते हैं। जब वह और उसकी बेटी शोर मचाती है तो दोनों को मारापीटा जाता है। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि महिला ने अपने पिता के ऊपर ही दुष्कर्म करने का आरोप मढ़ा है। मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने की वजह से एसपी को संदर्भित कर दिया गया है कि आरोपों की जांच कराते हुए कार्रवाई कराएं। जिससे महिला को न्याय मिल सके।
विज्ञापन