{"_id":"599b39564f1c1ba80e8b4995","slug":"141503344982-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांट रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांट रहे लोग
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ में फंसे लोग राहत सामग्री लेते हुए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। डोमिनगढ़ बांध किनारे बसे कई इलाकों में राप्ती का पानी घुस गया है। प्रशासन ने बाल विद्यालय में हनुमान गढ़ी, बहरामपुर, डोमिनगढ़, कोलियां, सेमरा आदि इलाकों के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर बनाया है। यहां लगभग 700 बाढ़ पीड़ितों को आसरा दिया गया है। इस शिविर की जिम्मेदारी तीन लेखपालों पर है। शिविर में प्रशासन की तरफ से एक 600 पैकेट लंच की व्यवस्था के साथ लइया, चना, गुड़, का इंतजाम किया गया है।
हनुमान गढ़ी इलाके के धीरज ने भी प्रशासन के साथ ही खुद भी इन लोगों का मदद का बेड़ा उठाया है। धीरज हर रोज लगभग 1000 लंच पैकेट इन लोगों के बीच बंटवाते हैं। धीरज के अलावा इलाके के ही राकेश, दुर्गेश धीरज ने भी इनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इन युवाओं की टीम हर तरह से पीड़ितों की मदद कर रहे हैँ। वहीं सहायता शिविर में मौजूद लोगों का कहना है कि प्रशासन सहायता सामग्री तो भेज रही लेकिन उसका कोई भरोसा नहीं कब भेजे। नम्मू ने बताया कि प्रशासन की ओर से रविवार को पानी का पैकेट भेजा गया था। इलाके के ही लड़कों ने गुरुवार को चाय नाश्ता के साथ सबके लिए पानी की जुगाड़ किया था।