{"_id":"5990607d4f1c1b29548b47bd","slug":"141502634109-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने मीडिया को भी दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने मीडिया को भी दी नसीहत
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते सीएम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा मंत्री।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की जहां जमकर लताड़ लगाई, वहीं मीडिया को वार्ड में जाकर ग्राउंड रिपोर्ट करने की नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया बंधुओं से अनुरोध है कि आप बाहर से सुनी खबरों पर फेक रिपोर्टिंग न करें, वार्ड में जाएं।
दरअसल, पत्रकार वार्ता के दौरान जब मुख्यमंत्री से ऑक्सीजन की कमी से मौत हुई थी या नहीं, यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में पत्रकारों को नसीहत देते हुए कहा कि सही तथ्यों को सामने लाएं। जो रिपोर्ट मीडिया में आई है हकीकत में वो नहीं है। इसलिए आप वार्ड में जाएं और फोटोग्राफी भी करें। डीएम से भी कहा गया है कि दो-तीन मीडियाकर्मियों को एक साथ ले जाकर उन्हें वार्ड के हालात दिखाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि हकीकत सामने आए।
इस बीच 48 घंटे बाद वार्ड में जाने की इजाजत पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना था कि दो दिनों बाद सच कहां दिखेगा। जब मासूमों की मौत हो रही थी तब क्यों नहीं जाने दिया गया। ऐसे सवालों के जवाब मिलने से पहले सीएम धन्यवाद बोलकर उठ गए।