फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जूनियर डॉक्टरों पर नवजात का शव बदलने का आरोप, हंगामा

जूनियर डॉक्टरों पर नवजात का शव बदलने का आरोप, हंगामा

Mon, 07 Aug 2017 02:00 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टरों पर नवजात का शव बदलने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
गोरखपुर। कुशीनगर के रहने वाले दंपती ने मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियों पर नवजात को बदलने का आरोप लगाया है। दंपती का कहना है कि उन्हें दूसरे बच्चे का शव सौंप दिया गया। कुशीनगर से शव लेकर वापस लौटे दंपती ने एनएनयू में जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों ने इसे चूक बताते हुए घरवालों को समझाकर कुशीनगर रवाना कर दिया।

कुशीनगर के पडरौना स्थित खिरकिया के श्रीनिवास की पत्नी गीता ने शनिवार सुबह निजी नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया था, मगर बच्चे की हालत ठीक नहीं थी। आनन-फानन में डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां बच्चे को एनएनयू में भर्ती कराया गया। घरवालों ने बताया कि रविवार सुबह डॉक्टरों ने नवजात की मौत की जानकारी दी। घरवाले शव लेकर कुशीनगर चले गए। इसी दौरान किसी ने उनके मोबाइल पर फोन कर दूसरे बच्चे का शव लेकर जाने की जानकारी दी। साथ ही ये भी कहा कि आपका बच्चा जिंदा हो सकता है। इसके बाद घरवाले नवजात का शव लेकर फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। बाद में जांच के दौरान अस्पताल प्रशासन की ओर से गलती से उन्हें फोन करने की जानकारी दी गई। इसके बाद मामला शांत हुआ और घरवाले शव लेकर कुशीनगर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed