फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सावधान! आपकी छोटी सी चूक, खाता कर देगी खाली

सावधान! आपकी छोटी सी चूक, खाता कर देगी खाली

Sun, 31 Mar 2019 12:51 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
सावधान! आपकी छोटी सी चूक, खाता कर देगी खाली
fraud
गोरखपुर। खाते का ब्योरा मोबाइल पर पूछकर खातों से रकम उड़ाने वाले जालसाज अब नए फार्मूले से खाता खाली कर रहे हैं। आयकर रिटर्न के नाम पर लिंक भेजकर जालसाज ब्योरा भरवा रहे हैं और फिर खाते से रकम उड़ा देते हैं। ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस के साइबर सेल ने लोगों को जागरूक करने की पहल की है। सोशल मीडिया और थाना के माध्यम से लोगों से ब्योरा उपलब्ध ना कराने की अपील पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


जालसाज आयकर रिफंड की रकम 15 हजार 490 रुपये वापस करने का संदेश भेजकर झांसा दे रहे हैं। तेजी से संदेश मोबाइल पर भेजा जा रहा है। जो भी इस झांसे में आया उसका खाता खाली होना तय है। पिछले दिनों में इस तरह के संदेश से खाते से रकम उड़ाने के 12 से ज्यादा मामले पुलिस के पास पहुंच चुके हैं। इसके अलावा फोन पर ब्योरा लेकर खाते से रकम की जालसाजी भी जारी है। लोगों को खाते से रकम गायब होने की जानकारी भी तब हो रही है जब उनके पास मोबाइल पर रुपये निकाले जाने के संदेश आ रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को जागरूक कर इस अपराध को रोकने की कोशिश की जा रही है। जालसाज के झांसे में आकर लोग अपनी कमाई गंवा देते हैं। पुलिस इसके लिए सोशल मीडिया के अलावा थाना पुलिस की भी मदद ले रही है।- प्रवीण सिंह, सीओ क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed