फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डायल 100 के पीआरवी सिपाहियों ने पेश की मिसाल

डायल 100 के पीआरवी सिपाहियों ने पेश की मिसाल

Tue, 17 Jul 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Jul 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
डायल 100 के पीआरवी सिपाहियों ने पेश की मिसाल
गोरखपुर। यूपी 100 के पीआरवी 0315 के सिपाहियों ने रविवार की देर रात ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल पेश की। सिपाहियों ने न सिर्फ लावारिस मिली स्कूटी, और दो लाख रुपयों की रखवाली की बल्कि रात में ही मालिक का पता लगाकर उसे उसकी अमानत भी सौंप दी।
विज्ञापन


यूपी 100 पर रविवार की रात 11:30 बजे नरसिंहपुर निवासी महेश गुप्ता नाम ने उनकी स्कूटी चोरी होने की सूचना दी। सूचना पर पीआरवी 0315 पहुंची जिसमें दीवान श्याम किशोर राव, कांस्टेबल अरविंद यादव और चालक जितेंद्र राव तैनात थे। खोजबीन में महेश की स्कूटी तो नहीं मिली लेकिन कुछ दूर स्थित शराब की दुकान के पास एक अन्य स्कूटी लावारिस मिली। सिपाहियों ने स्कूटी की जांच की तो उसमें एक बैग में दो लाख रुपये और गाड़ी के कागजात मिले। इसके आधार पर पुलिसकर्मियों ने स्कूटी के मालिक का पता लगाया और उसके घर जाकर रुपये और स्कूटी सौंपी।
विज्ञापन

रिश्तेदार के घर गए और भूल गए

स्कूटी कोतवाली थानाक्षेत्र के खूनीपुर निवासी शिव कुमार गुप्ता की थी। साहबगंज मंडी में उनकी किराने की थोक दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार को दुुकान बंद कर वह नरसिंहपुर स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर गये थे। जहां वह अपनी स्कूटी भूल गए और घर चले आए। उन्होंने पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का यह चेहरा उन्होंने पहली बार देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी पुलिसवालों ने पेश की है मिसाल

- 2 अगस्त 2017 को तत्कालीन बरगदवा चौकी इंचार्ज ने वाहन चेकिंग के दौरान छूटे बैग में रखे 1.5 लाख रुपये सीमेंट व्यापारी जयप्रकाश को लौटाए।
- 15 सितंबर 2016 को पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने कैंट के शास्त्री चौक स्थित एक होटल से लावारिस मिले पर्स में रखे 22 हजार रुपये उसके मालिक को खोज कर लौटाए।

- 25 अप्रैल 2018 को कैंपियरगंज के एक दरोगा ने लावारिस मिले बैग में रखे 65 हजार रुपये उसके मालिक जो एलआईसी एजेंट थे, को लौटाए।


नदी में चार बच्चों के डूबने की घटना में स्वयं नदी में उतरकर शव बाहर निकालने वाले इंस्पेक्टर गोरखनाथ, सीओ गोरखनाथ और रुपये लौटाने वाले पीआरवी के पुलिसकर्मियों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।
- शलभ माथुर, एसएसपी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed