फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तीन सड़क हादसों में एक की मौत, महिला समेत छह घायल

तीन सड़क हादसों में एक की मौत, महिला समेत छह घायल

Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
तीन सड़क हादसों में एक की मौत, महिला समेत छह घायल
Road ACCIDENT
कैंपियरगंज/ सरदारनगर। कैंपियरगंज और चौरीचौरा में हुईं तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में पूर्व सांसद के चालक की जहां मौत हो गई। वहीं बेटा सहित कुल छह लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सहित अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात कैं पियरगंज ओवरब्रिज पर सिद्घार्थनगर के बांसी निवासी पूर्व सांसद चंद्रशेखर त्रिपाठी के बेटे अशोक त्रिपाठी की कार एक टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे बरगदवा, बांसी निवासी अशोक (38) की मौत हो गई। कार में सवार पूर्व सांसद के बेटे अशोक त्रिपाठी, रूपेश महाजन और चंदन गुप्ता घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर कैंपियरगंज ओवरव्रिज पर बृहस्पतिवार शाम को कार के चपेट में आकर नकहा नंबर एक आंबेडकर नगर निवासी दुर्गेश कुमार (22) और सतीश कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक बाइक से नौतनवा जा रहे थे। युवकों ने हेलमेट लगा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनाें घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजा गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीसरी घटना, चौरीचौरा के सरदारनगर में हुई। जहां फुटहवाइनार के पास तरकुलहा मोड़ पर बाइक की ठोकर से अज्ञात 30 वर्षीय महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed