{"_id":"5a68bb6d4f1c1b7e268b6228","slug":"131516813165-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत
siddharthnagar
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों के मौत की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नौगढ़-गोरखपुर हाईवे पर सदर थाना क्षेत्र के परसा महापात्र गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे हुआ। मरने वालों में एक की पहचान लोटन कोतवाली क्षेत्र के भगता गांव निवासी प्रेमसागर (37) के रूप में हुई है। दूसरा पड़हरा खुर्द निवासी जयप्रकाश त्रिपाठी (30) था। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
भगता गांव निवासी प्रेमसागर राजगीर का काम करता था। इन दिनों वह जयप्रकाश त्रिपाठी के मकान का काम कर रहा था। बुधवार की शाम प्रेमसागर और जयप्रकाश उसका बाजार से ईंट का सौदा करके लौट रहे थे। इसी दौरान परसा महापात्र गांव स्थित गैस एजेंसी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी और सड़क पर गिरे दोनों युवकों को रौंदते हुए आगे निकल गई।
हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर एसओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना के बाद सांसद जगदंबिका पाल, उसका ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि दयाराम लोधी सहित तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।