फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 12 Apr 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
चोरी की बरामद गाड़ियों के साथ लार पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। एसपी के निर्देश पर चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लार पुलिस ने एक अंतर प्रांतीय चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, एक लैपटॉप और तीन मोबाइल बरामद किया है। हालांकि पुलिस उसके एक साथ को नहीं पकड़ सकी। जबकि एक अन्य साथी पहले से ही जेल में बंद है। पकड़ा गया युवक बिहार प्रांत का रहने वाला है। पुलिस भागने वाले वाहन लिफ्टर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सलेमपुर शितांशु कुमार यादव के निर्देशन में एसओ लार श्रवण कुमार यादव वाहन लिफ्टर की तलाश में जुटे थे। बुधवार की रात पिपरा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर वह मेहरौना चौकी चेक पोस्ट के पास पहुंच गए। वहां एक बाइक से आ रहे दो व्यक्ति को देखकर रोका। एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, लेकिन दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की बाइक, लैपटाप और तीन मोबाइल सेट मिला। उसने अपना नाम बलेंदर उर्फ लाइन पुत्र ढोढा निवासी रामनगर शिव मंदिर के पास, थाना मुफस्सिल, सिवान बताया। भागने वाला शख्स बिहार के गुठनी के सेलऊर निवासी दुर्गेश राजभर पुत्र छांगुर था। पूछताछ में बताया कि बाइक को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से चुराया था। उसकी निशानदेही पर चार और चोरी की बाइक बरामद की गई। एसपी रोहन पी कनय ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed