{"_id":"5a297f1a4f1c1ba7678c027e","slug":"131512668954-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 पशु बरामद दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 पशु बरामद दो तस्कर गिरफ्तार
Thu, 07 Dec 2017 11:49 PM IST
deoria
deoria
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
देवरिया के बरहज में पकड़े गए मवेशियों और पशु तस्करों के साथ पुलिस। पशुओं को आजमगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
बरहज (देवरिया)। पैना बाईपास स्थित रेलवे क्रासिंग के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा। ट्रक से 18 पशु बरामद किए गए हैं। साथ ही दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पशुओं को आजमगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस को ट्रक से पैना बाईपास पर पुलिस के मुताबिक पशुओं को आजमगढ़ से बिहार ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर प्रभारी थानेदार विनय सिंह एसआई श्यामधर सिंह, कांस्टेबल विनोद पाल, हिमांशु सिंह, शिवशंकर वर्मा, गिरिजेश और अमरदीप आदि के साथ पैना बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग पर घेराबंदी कर ट्रक का इंतजार करने लगे। करीब 7.30 बजे ट्रक आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। प्रभारी एसओ ने बताया कि पशुओं को बिहार ले जा रहे तस्कर सुल्तानपुर के झालापुर गांव निवासी रामबोध, फैजाबाद के पुरैनी गांव निवासी रिंकू पासी, जौनपुर के पटैला गांव निवासी मकबूल खां पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रिंकू पासी और रामबोध को पुलिस ने जेल भेज दिया। तीसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।