फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रुपये देने की मांग

मेडिकल कॉलेज प्रकरण : दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शनों का दौर

Sun, 13 Aug 2017 09:00 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
मृतकों के परिवार को 25-25  लाख रुपये देने की मांग
मे‌डिकल कॉलेज की घटना के विरोध मे सपाइयों ने मशाल जुलूस निकाला। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौतों से गमगीन शहर में रविवार को भी विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी रहा। कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए विभिन्न संगठनों ने पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा भी मांगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी ने मशाल जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव व महानगर अध्यक्ष जिलाउल इस्लाम ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में असमय बच्चों की हुई भाजपा सरकार की देन है। अगर सरकार ने समय पर भुगतान कर दिया होता तो ऐसी स्थिति नहीं आती। उन्होंने आज गोरखपुर बंद का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


हिंदू समाज पार्टी ने शास्त्री चौक में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर गणेश सिंह पहलवान, रामेश्वर, सोनू, दीपक, अजय, राजन व गोलू आदि उपस्थित रहे। प्रगतिशील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष सुभाष पाल, विनोद कुमार व श्याम मिलन ने प्रेमचंद पार्क में बैठक कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष अताउल्लाह शाही ने पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार के साथ पदाधिकारियों ने हांसुपुर दफ्तर में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अरुण द्विवेदी, नुजरत, गोविंद, रीमा, अशोक, रामचंद्र, सुभाष, फूलचंद्र, अरविंद, प्रभु दयाल, फुलई आदि उपस्थित रहे। जन कल्याण अखिल महिला समिति की अध्यक्ष ज्योत्सना और सदस्यों ने बच्चों की मौत पर संवेदना जताई। इस मौके पर मनीषा, चैतायी, उज्जवल, कमला, लीला, सुशीला और मनोरमा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति जनजाति माध्यमिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार ने प्रेमचंद पार्क में बैठक कर 14 अगस्त के बंद का समर्थन किया। इस मौके पर राम प्रवेश, सुरेंद्र, महेंद्र, गौतम, अतुल व राजनाथ आदि उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्वत महासभा के महामंत्री बृजेश पांडेय और कुलदीप पांडेय ने हनुमान चालीस का पाठ कर मृतकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर अनोखेलाल, दीन दयाल, पवन, अजय, मनीष, अनिरुद्ध, हरिलाल आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कुर्मी जागरण मंच के केपी चौधरी और जनता दल के महासचिव अरुण कुमार, दिनेश शाही व गौतम लाल ने दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर जनार्दन पटेल, हरिशंकर, ओमहरि, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे। पीस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इब्तेदा हुसैन और राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा कि इतनी तादाद में बच्चों की मौत निंदनीय है। पांडेयहाता बिसाता व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार पाठक और कोषाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मांगा।


बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ख्वाजा शमसुद्दीन, आलोक मोदी ने मृतकों के परिवार के लिए 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य संघ के अध्यक्ष एसपी सिंह ने सरकार पर अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। ब्राह्मण संसार के प्रदेश अध्यक्ष महेश तिवारी ने घटना को राजनीतिक रंग में रंगने का प्रयास करने की निंदा की। समाज सेवक राजन यादव ने स्थानीय विधायक, सांसद और मंत्री पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed