फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नगर निगम को भी मिले डेंगू मच्छर के लार्वा

नगर निगम को भी मिले डेंगू मच्छर के लार्वा

Mon, 07 Aug 2017 02:00 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम को भी मिले डेंगू मच्छर के लार्वा

विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव से डेंगू का खतरा और बढ़ गया है। पहले सीएमओ की टीम को 21 स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिला। अब नगर निगम की छानबीन में भी कई जगह लार्वा पाया गया है। इस पर अफसरों ने चिंता जताई है, साथ ही शहरवासियों से अपील की है कि जलभराव की समस्या से निपटने में मदद करें। यदि कहीं जलभराव है तो सूचना नगर निगम के अफसर, कर्मचारियों को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिसका नंबर 7607003692, 0551-2200450 है।
शहर में डेंगू के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर निगम भी इसकी रोकथाम को लेकर सक्रिय हो गया है। निगम की जांच में राप्तीनगर बस डिपो में रखे बेकार टायरों, रेलवे स्टेशन के आसपास और ट्रांसपोर्ट नगर में अलग-अलग इलाकों में भी डेंगू के लिए जिम्मेदार मच्छर का लार्वा पाया गया है। अब इन्हें नष्ट करने की कवायद की जा रही है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बताया कि पंक्चर बनाने वाली दुकानों पर रखे बेकार टायरों में जमा पानी तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गमलों को साफ-सुथरा रखें। कूलर के पानी में लार्वा जल्दी पैदा होता है, इसलिए इसका पानी रोजाना बदलें। उन्होंने बताया कि शहर के तमाम इलाके ऐसे हैं, जहां जलभराव की समस्या है। नगर निगम इसके लिए विशेष अभियान चला रहा है लेकिन जनता का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन


ये सतर्कता जरूरी
घर के आसपास जलभराव न होने दें
गमले और कूलर में पानी इकट्ठा न होने दें
मक्खियों के बीट पर भी डेंगू के लार्वा पैदा होने की आशंका ऐसे में घर में साफ-सफाई रखें

आईओसी की मदद नहीं ले सका नगर निगम
इंडियन ऑयल ने इंसेफेलाइटिस, डेंगू और मलेरिया आदि बीमारियों का कारण बनने वाले मच्छरों पर नियंत्रण के लिए ‘सर्वो मॉसकीटो लार्वा ऑयल’ तैयार किया है। इस उत्पाद को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) से भी मान्यता मिल चुकी है। फील्ड ट्रायल सफल है। इसके बावजूद नगर निगम इसका छिड़काव शुरू नहीं करा सका। 9.6 मिलीलीटर ऑयल से एक वर्ग मीटर क्षेत्र के लार्वा का खत्म किए जा सकते हैं। इसकी मारक क्षमता 90 फीसदी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed