{"_id":"5cc5fb41bdec22074e011904","slug":"121556478785-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर बनकर करेंगे गरीबों की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर बनकर करेंगे गरीबों की सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर बनकर करेंगे गरीबों की सेवा
हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान मिलने पर खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। यूपी बोर्ड की के हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान हासिल कर मुकुल पाल ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुकुल ने डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का लक्ष्य रखते हुए सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही गुरुजनों को दिया है।
फरेंदा क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी योगेंद्र पाल पेशे से किसान हैं। उनका इकलौता पुत्र मुकुल पाल ग्रामीण क्षेत्र के श्री संजय गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निरनाम पोखरियापुर आनंदनगर में हाईस्कूल का छात्र हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों में हाईस्कूल की परीक्षा में 92.17 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मुकुल की एक बहन श्रेया है जो कक्षा छह की छात्रा है। मां सुनीता पाल अध्यापिका हैं। किसान पिता व अध्यापिका मां के संरक्षण में कम संसाधन होते हुए जिले में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का भी मान बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम आने के बाद जब जिले में तीसरा स्थान हासिल करने की जानकारी हुई तो परिजनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक गए। उन्होंने अपने बेटे को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। मुकुल ने बताया कि डॉक्टर बनने का सपना है। ताकि समाज की सेेवा कर सके। घर की माली हालत सामान्य है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं पर्याप्त हैं। अपने खर्च पर घर में शौचालय बनवाया है। मुकुल की रुचि विज्ञान विषय में है।