फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सहायक शिक्षिका सहित चार लोगों पर जालसाजी का केस

सहायक शिक्षिका सहित चार लोगों पर जालसाजी का केस

Wed, 24 Jan 2018 10:59 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 24 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
सहायक शिक्षिका सहित चार लोगों पर जालसाजी का केस
बांसी(सिद्धार्थनगर)। कोतवाली पुलिस ने विद्यालय से गायब रहने और फर्जी हस्ताक्षर बनाने के मामले में सहायक शिक्षिका व तीन शिक्षामित्रों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन


बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल ब्लॉक के लमुही प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण डीएम कुणाल सिल्कू ने मंगलवार को किया था। जांच के दौरान यहां तैनात शिक्षिका व शिक्षामित्र गायब मिले। उपस्थिति पंजिका देखने पर पता चला कि सहायक शिक्षिका श्वेता दुबे के हस्ताक्षर उनके पति द्वारा किए गए थे। शिक्षामित्र प्रेमलता, कनक श्रीवास्तव व संजय कुमार की भी लापरवाही सामने आई। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने चारों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


देर रात बीईओ पंकज कुमार मौर्य की तहरीर पर शिक्षिका श्वेता दुबे, शिक्षामित्र कनक श्रीवास्तव, प्रेमलता व संजय कुमार के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह शिक्षामित्र संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीईओ की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक शिक्षामित्र को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed