{"_id":"5a58fa3b4f1c1bf9408b4752","slug":"121515780667-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों का बीएलओ ड्यूटी से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों का बीएलओ ड्यूटी से इंकार
Fri, 12 Jan 2018 11:51 PM IST
basti
basti
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बीएलओ की ड्यूटी लगाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भानपुर(बस्ती)। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ ड्यूटी करने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इंकार कर दिया। शासनादेश का हवाला देकर कहा कि विभागीय कार्य के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं किए जाएंगे। शुक्रवार को तहसील सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभागार में पहुंची सल्टौआ ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिए गए अभिलेखों को कुर्सी पर ही छोड़कर बाहर आ गईं। ड्यूटी का बहिष्कार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने शासनादेश की छाया प्रति दिखाई। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं से विभागीय कार्य के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं लिए जाने का जिक्र है। शासनादेश का हवाला देते हुए ही 12 जून 17 को एक प्रार्थना पत्र एसडीएम को दिया गया था। उसके बाद भी सभी की ड्यूटी बीएलओ कार्य के लिए लगा दी गई और अभिलेख घर भेजवा दिए गए। ऐसी दशा में वे कार्य नहीं करेंगी। इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अमनदीप डुली ने कहा कि उन्हें अभी तक किसी की ओर से इस प्रकार का कोई प्रार्थना नही प्राप्त हुआ है।अगर ऐसा आदेश है तो आंगनबाड़ी वर्कर्स को डीएम के समक्ष अपना पक्ष रखना चाहिए। इस संबंध में उनकी ओर से जो भी आदेश दिया जाएगा उसका पालन कराया जाएगा। बिना उनके आदेश के किसी की भी ड्यूटी नहीं कटेगी इस प्रकार से कार्य बहिष्कार निर्वाचन कार्य में बाधा माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।