फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शतरंज

चेस के गुर सिखाएंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिथिलेश

Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
शतरंज
शतरंज - फोटो : demopic
जिला शतरंज संघ से संबद्ध ब्रेन चेस एकेडमी की ओर से एक्सिलेंस इन चेस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन तीन दिसंबर को विजय चौक स्थित एसएस एकेडमी में किया जाएगा। कार्यक्रम में सार्क एशियन एम्यूच्योर चेस चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव गोरखपुर की प्रतिभाओं को शतरंज की तकनीकी प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


कैंप के संरक्षक कनक हरि अग्रवाल और आयोजक नीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वांचल में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। सही दिशा और मार्गदर्शन के अभाव में यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शन करने से चूक जा रहे हैं। बताया कि ट्रेनिंग प्रोग्राम में 40 खिलाड़ियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 23 नवंबर से 29 नवंबर के बीच एसएस एकेडमी में सुबह 10 बजे से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed