{"_id":"5a0c78444f1c1b65548bd69c","slug":"121510766660-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध, युवती पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी का विरोध, युवती पर हमला
Wed, 15 Nov 2017 11:23 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़
- फोटो : डेमो पिक
Link Copied
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के घर में घुस कर युवक ने छेड़खानी की। विरोध पर युवती को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर मां पहुंची तो उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के जुटने तक आरोपी भाग निकला। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर देने और छेड़खानी का केस दर्ज किया। पीड़ित युवती की मां का आरोप था कि वह 12 नवंबर को खेत में गई थी। घर पर उसकी 18 वर्षीय बेटी अकेली थी। उसी समय पड़ोस का सोमनाथ उसके घर में घुसकर बेटी से छेड़खानी करने लगा। बेटी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने पहले उसे लात मुक्का से मारा पीटा और बाद में धारदार हथियार से प्रहार कर बेटी को घायल कर दिया। शोर सुनकर वह घर पहुंची तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी सोमनाथ के खिलाफ धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर देने और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। घायल युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।