फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसानों के लिए अलग बजट लाए सरकार

किसानों के लिए अलग बजट लाए सरकार : जयंत चौधरी

Tue, 31 Oct 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 31 Oct 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
किसानों के लिए अलग बजट लाए सरकार
जयंत चौधरी ने किसान मजूदर स्वाभिमान रैली को संबोधित किया। - फोटो : Amar Ujala
पटेल जयंती पर राष्ट्रीय लोक दल की किसान मजदूर स्वाभिमान रैली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत पटेल केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर दिखे। उन्होंने योगी सरकार से किसानों के लिए अलग बजट पेश करने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने अधूरे वादे गिनाकर प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर पिछले साढ़े तीन साल में न तो केंद्र सरकार ने कुछ विशेष किया है और न ही छह महीने में योगी सरकार कुछ कर सकी है। प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करेंगे। आज कई फसलों में किसानों को एमएसपी भी नहीं मिल पा रही है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर किसान दलहन की खेती के लिए आगे आए। करीब 33 प्रतिशत दलहन उत्पादन बढ़ा, लेकिन किसानों को फसल की उचित कीमत नहीं मिल पा रही। विधानसभा चुनाव के दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में कराने का वादा किया था। ऐसा हो नहीं सका। सरकार ने गन्ना मूल्य में 10 रुपये की वृद्धि की। इससे फसल की लागत नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन


हमने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि अगर हम सरकार बनाएंगे तो राज्य स्तर पर किसान आयोग गठित करके किसानों के लिए अलग बजट पेश करेंगे। योगी सरकार को किसानों के दशा सुधारने के लिए इस तरह का कदम उठाना चाहिए। इस मौके पर जयंत चौधरी ने युवाओं से सरदार पटेल के बारे में पढ़ने की अपील की। गोरखपुर को पूर्वांचल की राजनीति का केंद्र बताते हुए कहा कि रालोद गोरखपुर उपचुनाव को लेकर विभिन्न धर्म निरपेक्ष दलों के संपर्क में हैं। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए कुछ ने साथ देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव त्रिलोक त्यागी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनेहर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल, पूर्वी जोन अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्र ने किया। अध्यक्षता डॉ. सुधाकर पांडेय ने की। मंडल अध्यक्ष नर्वदेश्वर तिवारी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुमार मिश्र, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed