{"_id":"59f887aa4f1c1bd7538ba4f9","slug":"121509459882-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने माल्यार्पण किया कहीं गोष्ठी से किया लौहपुरुष को याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने माल्यार्पण किया कहीं गोष्ठी से किया लौहपुरुष को याद
Updated Tue, 31 Oct 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शहर में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। शहरवासियों ने पूरी श्रद्धा के साथ लौहपुरुष के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
पटेल स्मारक सेवा संस्थान भेड़ियागढ़ में संस्था के अध्यक्ष पूर्व जज आशुतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में पटेल जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त सेल टैक्स विजय कुमार वर्मा, गोरखपुर यूनिवर्सिटी के डॉ. आरसी चौधरी, संतोष सिंह, ललिता कटियार, सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने लौहपुरुष के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। नेहरू युवा केंद्र ने श्रमिक शिक्षा बोर्ड मोहद्दीपुर में सरदार पटेल को नमन किया। एमजीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके श्रीवास्तव ने सरदार पटेल के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की। अध्यक्षता रेलवे के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी संजय सिंह ने की। संचालन वसीम मजहर ने किया। जिला युवा समन्वयक शफीक खान, अनामिका मिश्रा, रीता जोशी, दीपिका पांडेय, योगेंद्र मौर्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय कुर्मी जागरण मंच के मंडल प्रभारी डॉ. बृजेंद्र चौधरी की अगुवाई में गोलघर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष जयंती समारोह आयोजित हुआ।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से गोलघर स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जिला महामंत्री अमरनाथ मिश्र, प्रणय त्रिपाठी, अच्युतानंद शर्मा, विनय शुक्ल, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पटेल जयंती को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर प्रभातफेरी निकाली। उप प्रधानाचार्य बौद्धनाथ यादव भी मौजूद रहे। मारवाड़ इंटर कॉलेज में लौहपुरुष की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आरएन गुप्त ने की। ओमप्रकाश धर द्विवेदी, माधवशरण चौरसिया, अखिलेश चंद आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
पटेल जयंती पर भाजपाइयों ने किया ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर भाजपाइयों ने ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने सुबह गोलघर में सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां से जय हिंद के नारे के बीच ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले काली मंदिर, गणेश चौराहा, इंदिरा गांधी प्रतिमा के सामने से होते हुए टाउनहाल पहुंचे, यहां से वापस सरदार पटेल की मूर्ति पर पहुंचकर दौड़ का समापन हुआ। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, महानगर मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, निर्वतमान महापौर सत्या पांडेय, अच्यूतानंद शाही, पदमा गुप्ता, अजय सिंह संचू, रणजीत राय बड़े, राधेश्याम रावत, प्रेम नाथ शुक्ला, मनोज अग्रहरी, अवधेश श्रीवास्तव व अलग-अलग वार्डों के पार्षद पद के दावेदार मौजूद रहे।