{"_id":"59f0c52f4f1c1b9e678b784e","slug":"121508951343-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों का रोकें वेतन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों का रोकें वेतन’
Siddharth Nagar
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने तरणताल का उद्घाटन करने के बाद योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने बुधवार की शाम विकास भवन के अंबेडकर सभागार में विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छुट्टी लेकर अनुपस्थित रहने और प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों का वेतन बाधित करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए। इस दौरान जिला स्टेडियम में मिट्टी भराई कार्य में अनियमितता की शिकायत पर भी जांच के लिए डीएम को निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने 31 बिंदुओं पर पुलिस विभाग की समीक्षा की। एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि दो माह पूर्व समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो निर्देश दिए थे, उनमें से अधिकतम का अनुपालन हो चुका है। शेष प्रकरण भी जल्द पूरे कर दिए जाएंगे। सांसद व डुमरियागंज विधायक ने पिछले 2-3 माह के अंदर लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व बच्चों के गायब होने की घटनाओं में वृद्धि का मामला उठाया। एएसपी ने आश्वस्त किया कि थानावार रिपोर्ट मंगाकर प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। मंत्री ने सीएमओ डॉ.वेद प्रकाश शर्मा को निर्देश दिया गया कि दवाओं की उपलब्धता के साथ प्रत्येक चिकित्सालयों में डॉक्टरों व फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्वित करें। जो डॉक्टर अवकाश लेकर अनुपस्थित चल रहे हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हों, उनका वेतन बाधित करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शासन को अवगत कराया जाए।
सिंचाई व ड्रेनेज खंड के एक्सईएन को संयुक्त रूप से निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान जो बंधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उसका सर्वे कराकर मरम्मत पर होने वाले व्यय का आकलन तैयार कराएं और सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं। डीएसओ नरेंद्र तिवारी को बाढ़ प्रभावित ग्रामों में अवशेष मिट्टी के तेल का शीघ्र वितरण कराने का निर्देश दिया। डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि जिले में बाढ़ से हुई क्षति की पूर्ति के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, इसमें अब तक 11 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। तहसीलवार क्षतिग्रस्त मकानों, फसलों आदि का सर्वे करा लिया गया है। शासन से प्राप्त धनराशि से सर्वप्रथम क्षतिग्रस्त मकानों और फिर फसलों की क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। बैठक में मंत्री ने एंटी भूमाफिया के विरुद्ध की गई कार्रवाई, बर्डपुर नंबर-1 के अंतर्गत टोला बिहरा में दलितों की जमीन पर अवैध कब्जे से बेदखल करने, दैवीय आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त बंधों को मरम्मत में हुए खर्च का विवरण जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में सांसद व विधायक के अलावा सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, पीडी संत कुमार, डीडीओ सुदामा प्रसाद, बीएसए मनीराम सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुुतोष पांडेय, डीपीआरओ अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।