फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मामूली बात पर दंपती को पीटा, पत्नी की हालत गंभीर

मामूली बात पर दंपती को पीटा, पत्नी की हालत गंभीर

Mon, 04 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर दंपती को पीटा, पत्नी की हालत गंभीर
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवाजपोखर के रहने पति व पत्नी को कुछ लोगों ने मामूली सी बात पर मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लाया गया। जहां घायल पत्नी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को ग्राम सभा नेवाजपोखर के जुमराती अली व उनकी पत्नी शफीकुन निशा गांव गए थे। किसी बात को लेकर एक परिवार से कुछ तू-तू मैं-मैं हुई। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने पति पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। दोनो घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में दोनों का इलाज हुआ। यहां पत्नी शफीकुन की हालत गंभीर देख डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के मुताबिक पनियरा थाने में नामजद तहरीर दे दी गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बाढ़ राहत सामग्री वितरण को लेकर नोकझोंक
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण को लेकर प्रधान पुत्र व ग्रामिणो के बीच रविवार को देर सांय जमकर नोंक झोंक हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। प्रधान पुत्र पर आरोप है कि वह अपनी सूची के अनुसार राहत सामग्री वितरित कराने लगे जिसका विरोध गांव के लोगों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रघुुनाथपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर दिन में लगभग एक बजे से हल्का लेखपाल मंजेश व श्रीराम लेखपाल के उपस्थित में बाढ़ पीड़ितों को शासन से मिलने वाला बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा था। लेखपाल की सूची को अमान्य करते हुए प्रधान पुत्र ने अपनी सूची के अनुसार राहत सामग्री वितरण करने लगे। थोड़ी देर बाद राजीव कुमार, प्रेमचंद सहानी, मोलई, जयप्रकाश, अल्लन खा, चुल्हाई, शंकर यादव, रहीमान, परशुराम, रामभरत, हरीश, बरकत अली, रफीउल्लाह, शादिक अली, प्रहलाद, मुख्तार, पारस सहित गांव के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के बाद दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। फिर राशन को स्कूल के कमरे में रखवाकर ताला बंद कर दिया गया। हार मानकर ग्रामीणों ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर प्रधान पुत्र सहित सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम का कहना है कि गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर आए और राहत सामग्री की मांग करने लगे। न मिलने के कारण बवाल करना शुरू कर दिया। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर गिरिजेश उपाध्याय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed