फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्राथमिक स्कूल में घुसा घाघरा का पानी

प्राथमिक स्कूल में घुसा घाघरा का पानी

Tue, 08 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल में घुसा घाघरा का पानी
हैंसर(संतकबीरनगर)। घाघरा जल स्तर में निरंतर बढ़ रहा है। इससे चपरापूर्वी गांव के केवटहिया टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय में जहां पानी आ जाने के कारण मंगलवार को पठन पाठन बंद हो गया। वही कई गांवों के रास्तों पर पानी चढ़ने से लोग पानी में घुसकर अपने घरों को आ जा रहे हैं। घाघरा तुर्कवलिया में सोमवार को जहां घाघरा खतरे के निशान 79.39 के सापेक्ष 79. 25 मीटर पर बह रही थी वही मंगलवार की सुबह 79.30 पर पहुंच गई। नदी के जल स्तर में हुई इस वृद्धि से बांध के दक्षिण में बसे गांव प्रभावित होने लगे हैं। चपरापूर्वी के केवटहिया टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ का पानी घुस जाने से मंगलवार को पढ़ाई नहीं हुई। वहीं खालेपुरवा, सवरुपुरवा, सडक वाला पुरवा, पटऊवा पुरवा पर जाने वाले रास्ते पर पानी आ जाने के कारण लोगों को पानी में घुसकर आना जाना पड रहा है। आगापुर गुलरिहा गांव के करीब एमबीडी बांध के किनारे नदी का पानी पहुंच जाने से आगापुर गुलरिहा गांव पानी से चारों तरफ से घिरने लगा है। नदी के जल स्तर में वृद्धि को देख गांव के लोग सहम गए हैं। चपरापूर्वी के प्रधान हरीराम यादव, रामजीत, सभापति, कतवारु , जयकरन , सुमेर, पल्टन आदि का कहना है कि नदी के जल स्तर में जिस तरह बढ़ोत्तरी हो रही है। यदि वृद्धि जारी पानी बांध के दक्षिण बसे गांवों में घुस जाएगा और लोग घर छोड़ने के लिए विवश हो जाएंगे। मंगलवार को बांध का जायजा लेने पहुंचे सिचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता आर एन सिंह यादव ने कहा कि नदी अभी यहां पर खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बाढ़ के पानी का बांध पर कोई असर नहीं है। बांध पूरी तरह से सुरक्षित और मजबूत है। बांध की देखभाल बराबर की जा रहा है। वहीं खंड शिक्षाधिकारी ऋषिकेश सिंह का कहना था कि केवटाही टोला के विद्यालय में पानी घुसने की सूचना मिली है। उस विद्यालय के बच्चों को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed