{"_id":"5cc35860bdec2207114be285","slug":"11556306016-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौवाबाग रेलवे क्रासिंग से होकर चारफाटक तक का रास्ता खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौवाबाग रेलवे क्रासिंग से होकर चारफाटक तक का रास्ता खुला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौवाबाग रेलवे क्रासिंग से होकर चारफाटक तक रास्ता खुला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कौवाबाग रेलवे क्रासिंग से होकर मोहद्दीपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अंडरपास निर्माण के दौरान बंद हुए इस रास्ते को शुक्रवार को खोल दिया गया। विकल्प के तौर पर अब इस रास्ते से रेलवे स्टेशन की ओर से रेलवे क्रासिंग होकर मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास पहुंच सकते हैं।
अंडरपास निर्माण के चलते इस सड़क को बंद किया था। लेकिन तय समय पर काम पूरा नहीं हुआ। इसपर रेल प्रशासन ने कार्यदायी संस्था से सीसीएम दफ्तर के बगल से चारफाटक तक का रास्ता खोलने का निर्देश दिया। इसके बाद से ही सड़क को दुरुस्त किया गया। निर्माण के दौरान क्रासिंग के पास बड़े गड्ढों को भरा गया। रास्ता बंद होने से रेल लाइन के दूसरी ओर जाने वाले लोग मोहद्दीपुर चौराहा से आवाजाही करते थे। वे अक्सर जाम में फंस जाते थे। अब इस वैकल्पिक मार्ग से उन्हें सहूलियत होगी।