फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चुनाव से पहले पूर्वांचल में माहौल बनाएगी भाजपा

चुनाव से पहले पूर्वांचल में माहौल बनाएगी भाजपा

Wed, 23 Jan 2019 12:55 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Wed, 23 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
चुनाव से पहले पूर्वांचल में माहौल बनाएगी भाजपा
चुनाव से पहले पूर्वांचल में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेगी भाजपा।
गोरखपुर। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पूर्वांचल में माहौल बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई नेता गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। गोरखपुर से ही देशभर के किसानों को साधने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र से आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर मंडल के 10 जिले जुड़े हैं। इन जिलों में लोकसभा की 13 सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने आजमगढ़ को छोड़कर सभी सीटें जीती थीं। यही करिश्मा इस बार भी दोहराने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। लोकसभा चुनाव के एलान से पहले ही 8 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह महराजगंज में बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेेंगे। इस कार्यक्रम में 10 जिलों के 25 हजार 605 बूथ अध्यक्षों को हिस्सा लेना है। कमिश्नरी स्तर पर प्रस्तावित सेक्टर संयोजकों के सम्मेलन में भी राष्ट्रीय स्तर के नेता हिस्सा लेंगे। 28 जनवरी को आजमगढ़ मंडल का सेक्टर सम्मेलन जिला मुख्यालय पर होना है।
विज्ञापन

 

इसमें बिहार सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री नंद किशोर यादव हिस्सा लेंगे। इस सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। 29 जनवरी को बस्ती मंडल का सेक्टर संयोजक सम्मेलन संतकबीरनगर में कराया जाएगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। गोरखपुर मंडल का सेक्टर संयोजक सम्मेलन कुशीनगर में होना है। इसकी तारीख एक फरवरी तय है लेकिन बजट सत्र की वजह से तिथि बदल सकती है। इस सम्मेलन में भी राष्ट्रीय स्तर के नेता को हिस्सा लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर से ही किसानों को साधेगी भाजपा।  भाजपा का राष्ट्रीय किसान अधिवेशन 23 और 24 फरवरी को गोरखपुर के एफसीआई ग्राउंड में होगा। इसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अधिवेशन में 5000 से ज्यादा किसान नेता, प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। वह किसानों की रैली को भी संबोधित करेंगे। भाजपा नेतृत्व का कहना है कि गोरखपुर से ही प्रधानमंत्री देशभर के किसानों को साधेंगे। एफसीआई ग्राउंड से प्रधानमंत्री किसानों को बड़ी राहत देने का एलान कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed