फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लंबित वादों के निस्तारण को गांवों में लगेंगे कोर्ट

लंबित वादों के निस्तारण को गांवों में लगेंगे कोर्ट

Fri, 24 Aug 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लंबित वादों के निस्तारण को गांवों में लगेंगे कोर्ट
लंबित वादों के निस्तारण को गांवों में लगेंगे कोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। राजस्व वादों के निस्तारण में सुस्ती को राजस्व परिषद ने गंभीरता से लिया है। राजस्व परिषद की ओर से डीएम को पत्र भेजकर लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में डीएम ने सभी एसडीएम को पत्र भेजा है। जिसमें एसडीएम को गांवों में कोर्ट लगाकर लंबित राजस्व वादों के निस्तारण का निर्देश दिया है। एसडीएम खड्डा अब गांवों में खुली कोर्ट लगा कर लंबित वादों के निस्तारण की योजना बनाई है।

एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि अधिवक्ता अक्सर न्यायिक कार्य से विरत रहते हैं। इससे राजस्व वादों का सही समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते आम जनता को सुलभ न्याय मिलने में दिक्कत हो रही है। तमाम मुकदमे काफी समय से लंबित हैं। डीएम की ओर से निर्देश मिला है कि जनहित में अब गावों में न्यायिक कार्य कर जनता के मुकदमों का निस्तारण किया जाए। इसके दृष्टिगत तहसील क्षेत्र में न्याय पंचायत स्तर पर हर कार्य दिवस के हिसाब से रोस्टर जारी करते हुए पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। अगर तहसील मुख्यालय पर न्यायालय संचालन में अधिवक्तागण सहयोग देते हैं तो कोर्ट तहसील में ही चलेगा। खड्डा बार काउंसिल के महामंत्री अनूप मिश्रा ने कहा कि कुछ मुद्दे पर एसडीएम कोर्ट का न्यायिक बहिष्कार चल रहा है। उनका हल निकालकर शीघ्र न्यायिक कार्य प्रारंभ किया जाएगा। गांवों में कोर्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed