फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   धान तौल को 31तक पंजीकरण कराएं किसान नहीं तो होगी परेशानी

धान तौल को 31तक पंजीकरण कराएं किसान नहीं तो होगी परेशानी

Sun, 19 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
धान तौल को 31तक पंजीकरण कराएं किसान नहीं तो होगी परेशानी
धान की तौल कराने को 31 तक होगा पंजीकरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। समर्थन मूल्य योजना के तहत क्रय केंद्रों पर धान तौल कराने के बाबत पंजीकरण की तिथि तय कर दी गई है। किसानों से कहा गया है कि क्रय केंद्रों पर धान की तौल कराने के लिए किसान 31 अगस्त तक पंजीकरण करा लें। अन्यथा उन्हें बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य योजना के तहत धान तौल कराने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि किसानों को समर्थन मूल्य योजना के तहत धान की बिक्री के लिए 31 अगस्त तक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करा लेनी चाहिए क्योंकि बिना पंजीकरण के धान तौल संभव नहीं है। कहा कि जिन किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण हो गया है उनके सत्यापन का कार्य कारण उपजिलाधिकारी स्तर से होगा। एसडीएम के सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही धान की तौल हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों की खतौनी का संबंध भू-लेख से है। ऐसे में एसडीएम की रिपोर्ट से सत्यापित हो जाएगा कि कौन किसान कितना धान बेच सकता है। इसी के साथ जिला प्रशासन धान खरीद की तैयारी में जुट गया है। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि जिलाधिकारी ने एडीएम को जिला धान खरीद अधिकारी नामित किया है। सभी क्रय एजेंसियों से क्रय केंद्रों के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। इन साल धान का समर्थन मूल्य सरकार ने 1750 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed