फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पाम संडे पर निकला जुलूस, चर्चाें में हुई प्रार्थना

पाम संडे पर निकला जुलूस, चर्चाें में हुई प्रार्थना

Sun, 25 Mar 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 25 Mar 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
पाम संडे पर निकला जुलूस, चर्चाें में हुई प्रार्थना
पाम संडे पर मसीही समाज ने जुलूस निकाला। - फोटो : Amar Ujala
‘देखो-देखो कोई आ रहा है, कैसा जलवा मसीह आ रहा है।’ शास्त्री चौक पर क्राइस्ट चर्च से जब पाम संडे का जुलूस निकला तो यह गीत गूंज उठा। प्रभु यीशु के आगमन पर लोग इस गीत के जरिए उनका स्वागत कर रहे थे। मसीही समाज के लोग खजूर की सजी डालियां लेकर निकले तो देखते ही बना। ‘हो सन्ना’ का गीत गाते प्रभु के लिए पलकें बिछाए मसीही विश्वासी जिधर से भी गुजरे, माहौल को आध्यात्मिक कर दिया। इसके साथ ही गुड फ्राइडे और ईस्टर की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


पाम संडे पर सुबह से ही विश्वासियों में उत्साह देखने को मिला। महानगर के सभी चर्चों में बड़ी संख्या में मसीही सेवादार सुबह ही पहुंचने लगे। सुबह 7:30 बजे सेंट जॉन जूनियर हाईस्कूल में सेवादार हाथों में सजी हुई खजूर की डालियां लिए कतारबद्ध तरीके से जुलूस के शक्ल में ‘हो सन्ना’ का गीत गाते हुए चर्च के अंदर आए।
विज्ञापन


देहरादून से आए मुख्य अतिथि रेव्ह जश्यानंद ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह शांति के राजा हैं। वह दुनिया के राजा से अलग हैं। यीशु मसीह मनुष्य के हृदय में राज करते हैं। आज ही के दिन गधे के बच्चे पर सवार होकर उन्होंने येरुशलम में प्रवेश किया था। इसके जरिए वह संसार को दर्शाना चाहते हैं कि गधा दास के समान कार्य करता है और मैं मनुष्य की सेवा करने आया हूं। प्रभु यीशु का पूरा जीवन सेवकाई में समर्पित था। उनकी इच्छा थी कि लोग पापों से तौबा करें। जीवन में प्रभु को आने दें। इस मौके पर चर्च के पास्ट्रेटे कमेटी, वूमेन एंड यूथ फेलोशिप के लोग और स्कूल के बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी हुए आयोजन
सेंट एंथनी चर्च धर्मपुर में भी पाम संडे मनाया गया। यहां बिशप थिरुटिमट्टम ने विश्वासियों को संबोधित किया। सेंट जोसेफ गिरजाघर सिविल लाइन में सुबह 7:30 बजे विश्वासियों ने खजूर की डालियां लेकर चर्च में प्रवेश किया। इसके बाद पुरोहित ने पाम संडे पर चर्चा की। मिस्सा बलिदान का भी आयोजन किया गया। मुख्य याजक बिशप डोमिनिक कोक्कट ने विश्वासियों को आशीष दिया। फुलगॉस्पल चर्च मोती पोखरा, सेंट मार्टिन चर्च खरैया पोखरा, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा, प्रेयर हॉल राप्तीनगर, सेंट एंड्रयूज चर्च कौवाबाग, सेंट मार्क चर्च स्टैंडपुर पादरी बाजार आदि चर्चों में भी पाम संडे मनाया गया। मसीही सेवक वीपी एलेक्जेंडर ने बताया कि सोमवार से गुरुवार तक पवित्र सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। 30 मार्च को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed