{"_id":"5ab658704f1c1bba758b73c8","slug":"11521899632-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में घिरी राज्य आमंत्रण महिला हॉकी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में घिरी राज्य आमंत्रण महिला हॉकी चैंपियनशिप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में खेली जा रहीे राज्य आमंत्रण महिला हॉकी चैंपियनशिप विवादों में घिर गई है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन मेजबान स्पोर्ट्स हॉस्टल और एनईआर टीम के कोच में अनबन हो गई। इस पर एनईआर ने मेजबानों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए देर शाम प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया। टीम ने देर शाम उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के सचिव को पत्र भेजकर शिकायत भी दर्ज कराई है। एनईआर टीम के जाने के बाद पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में अब नौ टीमें ही रह गई हैं।
एनईआर की कोच रंजना गुप्ता ने आरोप लगाया है कि चैंपियनशिप के पहले दिन से स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल और हॉकी कोच का रवैया संवेदनहीन रहा है। कॉलेज प्रशासन ने टाईशीट बनाने में जमकर मनमानी की। 10 टीमों के बीच तीन ग्रुप बनाने का औचित्य समझ से बाहर है। कॉलेज प्रशासन ने किसी सीनियर हॉकी खिलाड़ी या हॉकी एसोसिएशन से टाईशीट बनाने से पहले कोई सलाह नहीं ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कॉलेज प्रशासन की एक महिला कोच ने अमर्यादित व्यवहार करते हुए एनईआर की टीम, कोच और वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी प्रेममाया को बुरा-भला कहा। इसके बाद ही एनईआर ने चैंपियनशिप से बाहर होने का फैसला किया।
खाना खिलाने की जमाई धौंस
रंजना गुप्ता ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने एनईआर के खिलाड़ियों को तीन दिन से खाना खिलाने की धौंस जमाई। कहा गया कि उसका खर्च कौन देगा। वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ भी अभद्रता की गई। ये बेहद शर्मनाक है। खिलाड़ियों को भोजन के लिए रकम खेल निदेशालय देता है।
विज्ञापन
आरोप बेबुनियाद है। टाईशीट आयोजन समिति अपने हिसाब से बनाती है। इस पर सीनियर खिलाड़ियों से राय भी ली गई है। किसी टीम को लाभ पहुंचाने के लिए टाईशीट नहीं बनाई जाती है। वहीं स्थानीय टीम को मैच वाली तिथि पर ही भोजन और भत्ता देने का प्रावधान है। एनईआर कोच उसे प्रतिष्ठा से जोड़कर मामले को तूल दे रही हैं।
- एके पांडेय, प्रिसिंपल वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज
एसएसबी लखनऊ ने बरेली को 22-0 से हराया
राज्य महिला आमंत्रण चैंपियनशिप में शनिवार को चार मुकाबले खेले गए। सुबह पहले मैच में एसएसबी लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बरेली को 22-0 से रौंदा। एकतरफा मुकाबले में एसएसबी की रजनी बाला ने चार, प्रीति ने पांच, अंजिका ने एक, अल्विन टिर्के ने दो, मैक्सिमा एक्का ने तीन, एल विजेता ने दो और मुक्ता मंजु ने एक गोल किए। वहीं शाम को खेले गए दूसरे मैच में एसएसबी लखनऊ ने गोरखपुर को 3-0 से हराया। तीसरे मैच में पूर्वोत्तर रेलवे ने यूको बैंक से 2-2 गोल का ड्रॉ खेला। चौथे मैच में वाराणसी ने इलाहाबाद को 3-1 से हराकर आगे की राह बनाई। प्रतियोगिता के निर्णायकों में एवाई जफर, एनपी गौड़, आरपी विश्वकर्मा, जाकिर हुसैन, शालिनी विश्वकर्मा, अनितेश मौर्या, ऋषि कुमार आदि शामिल थे।