{"_id":"5a82f3bf4f1c1b8d268b9da2","slug":"11518531519-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार से ज्यादा कैश हो तो ब्यौरा साथ रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार से ज्यादा कैश हो तो ब्यौरा साथ रखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 13 Feb 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन फार्म लेने पहुंचे लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल किसी वोटर प्रभावित न कर सके, इसे लेकर निर्वाचन आयोग सतर्क है। उपचुनाव के दौरान जिले में वाहनों और संदेह होने की दशा में लोगों की तलाशी ली जाएगी। इस दौरान अगर किसी के पास भी 50 हजार से ज्यादा रकम मिली तो उसे उसका ब्यौरा देना होगा। ऐसा न कर पाने पर रुपये जब्त कर लिए जाएंगे। बड़ी रकम पकड़े जाने पर उसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी। 50 हजार तक की रकम साथ लेकर चली जा सकती है।
हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राजीव रौतेला ने सभी उड़न दस्ते और स्टैटिक टीम के सदस्यों को हिदायत दी है कि सख्ती के नाम पर किसी को परेशान न किया जाए। चेकिंग के दौरान किसी के साथ अभद्रता न हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान उपचुनाव की तैयारियां साझा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों का चयन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम करेगी। इनमें से दस फ ीसदी केंद्रों की वेब कास्टिंग भी कराई जाएगी। इसके अलावा सभी बूथों की वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में फ ोर्स लगाई जाएगी। इसमें अर्धसैनिक बल के जवान भी शामिल रहेंगे। चुनाव के मद्देनजर सेक्टर, जोनल और उड़नदस्तों समेत सभी टीमों को मंगलवार से सक्रिय कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। स्ट्रांग रूम खोलने से पहले सभी प्रत्याशियों को इसकी सूचना दी जाएगी। अशक्त, बुजुर्गों और दिव्यांग वोटरों की सहूलियत के लिए उनकी व्हील चेयर बूथ तक ले जाने की छूट रहेगी। ट्राई साइकिल को भी मतदान केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति होगी।
प्रभावित नहीं होंगी परीक्षाएं
जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला का कहना है कि उपचुनाव की वजह से बोर्ड या यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के सभी महत्वपूर्ण पर्चे छह मार्च तक समाप्त हो जाएंगे। यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है। वैसे भी जिन स्कूल-कालेजों में सेंटर बनाए गए हैं वहां बूथ नहीं है।
एक सप्ताह पहले मिलेगी वोटर पर्ची
जिसका नाम वोटर लिस्ट में होगा वे मतदाता पहचान पत्र के अभाव में किसी भी अधिकृत पहचान पत्र से मतदान कर सकते हैं। डीएम ने बताया कि मतदान के एक सप्ताह पहले सभी वोटरों तक वोटर पर्ची पहुंचा दी जाएगी। इसके अलावा सभी बूथों पर बीएलओ वोटर पर्ची के साथ मौजूद रहेंगे ताकि छूटे हुए वोटरों को दिक्कत न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सूची में नाम न होने वालों को मतदान का अधिकार नहीं होगा।
मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 24 से
मतदान के लिए करीब 13 हजार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इन्हें 24 फ रवरी से गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग दी जाएगी। ईवीएम के साथ ही वीवीपैट की भी अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मंगा लिए गए हैं। सभी की जांच भी कर ली गई है।
लॉन और मैरेज हाल पर भी रहेगी नजर
कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी बिना अनुमति के किसी भी लॉन, बैंक्वेट हाल या मैरेज हॉल को बुक कराकर कार्यक्रम नहीं कर सकेगा। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रैली सभा या रोड शो की अनुमति के लिए कलेक्ट्रेट के ई-डिस्ट्रिक्ट में सिंगल विंडो सिस्टम की स्थापना की गई है। अनुमति के लिए 48 घंटे पहले आवेदन करना होगा।
पहले दिन नहीं खुला नामांकन का खाता
सदर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन खाता नहीं खुल सका, अलबत्ता 13 लोग आवेदन ले गए। इनमें कोई प्रमुख राजनीतिक दल का नहीं है। बुधवार को महाशिवरात्रि के सार्वजनिक अवकाश और 18 फरवरी को रविवार होने से दोनों ही दिन नामांकन नहीं होगा। पर्चा दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों के पास 20 फरवरी तक का मौका है। 21 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 को नाम वापसी, 11 मार्च को मतदान और 14 मार्च को मतगणना होगी।
नामांकन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कलेक्ट्रेट का एक नंबर और दो नंबर द्वार बंद कर दिया गया है। पूछताछ और जांच के बाद ही किसी को दाखिल होने दिया जा रहा है। निकासी की व्यवस्था गेट नंबर तीन से की गई है। नामांकन के लिए यदि कोई प्रत्याशी आएगा तो उसे एक नंबर से प्रवेश कराया जाएगा और दो नंबर से उनकी निकासी कराई जाएगी। नामांकन कक्ष तक आम आदमी के जाने पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ पर्चे लेने या नामांकन करने वाले ही वहां पहुंच पाएंगे।
लोकसभा सीट पर मतदाताओं का विवरण
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल
कैंपियरगंज 201552 165945 21 367518
पिपराइच 216544 175034 35 391613
गोरखपुर शहर 236902 197205 60 434167
गोरखपुर ग्रामीण 219045 179238 23 398306
सहजनवां 197960 159596 18 357574
विधानसभा क्षेत्र सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट
कैंपियरगंज 26 04
पिपराइच 26 04
गोरखपुर शहर 26 04
गोरखपुर ग्रामीण 26 04
सहजनवां 32 04
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर
कैंपियरगंज 201552 165945 21
पिपराइच 216544 175034 35
गोरखपुर शहर 236902 197205 60
गोरखपुर ग्रामीण 219045 179238 23
सहजनवां 197960 159596 18
वीडियो निगरानी टीम 15
वीडियो अवलोकन टीम 5
स्टेटिक सर्विलांस टीम 17
उड़नदस्ता 15
लेखा टीम 05