फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर 2

कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर

Sun, 14 Jan 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 14 Jan 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर  2
fog
ठंड के तेवर और तल्ख हो गए हैं। करीब एक पखवाड़े से दिन में तापमान सामान्य से आठ से नौ डिग्री कम रहा है। पिछले दो दिन सूरज के निकलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन रविवार को शहर सुबह से शाम तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। अधिकतम तापमान करीब 11 डिग्री के आसपास ही पहुंचने की वजह से दिन भर गलन बनी रही।
विज्ञापन


रविवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह तापमान करीब साढ़े पांच डिग्री रहा, वहीं कोहरे की वजह से विजिबिलिटी जीरो तक जा पहुंची। इसका सबसे ज्यादा असर सड़क पर नजर आया। डीपर जलाने के बाद भी सड़कों पर गाड़ियां रेंग सी रही थीं। 10 बजे तक कोहरा छंटा। इसके बाद सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही कुछ बढ़ी। हालांकि अधिकांश लोग घरों में रजाई में दुबके रहे। जो बाहर भी निकले वो पूरी तरह से गर्म कपड़ों से लिपटे होने के बाद भी ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे जगह-जगह अलाव जलाकर लोग राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। अभी आने वाले कम से कम दो-तीन दिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से पहाड़ों में बहुत ही हल्की बारिश हुई है। इस वजह से धुंध साफ नहीं है। ऐसे में सोमवार को कोहरा छाया रहा। आने वाले कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। दो तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed