{"_id":"59f887a34f1c1b0d698b87cc","slug":"11509459875-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल की मेजबानी को गोरखपुर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबॉल की मेजबानी को गोरखपुर तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 31 Oct 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
basketball
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए गोरखपुर तैयार हो चुका है। बुधवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गीडा की सीईओ हर्षिता माथुर इसका शुभारंभ करेंगी। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 18 मंडल की टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता के लिए छह ग्रुप बनाए गए हैं। हर ग्रुप में तीन टीमें मौजूद रहेंगी। चार नवंबर की सुबह सेमीफाइनल और शाम को फाइनल भिड़ंत होगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम राजीव रौतेला होंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार गोरखपुर को मिली है। खिलाड़ियों को कोई असुविधा ना हो, इसका बखूबी ख्याल रखा गया है। खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर खाने की व्यवस्था हॉस्टल में ही की गई है। प्रतियोगिता की टीमों का आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को ही गोरखपुर टीम के बास्केटबॉल खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है। इसमें अरुण शुक्ला, राजेश यादव, शुंभ कुशवाहा, अटल राय, शिवान, सुरेंद्र गुप्ता, पंकज, धीरज गुप्ता, सौरभ सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, गणेश का नाम शामिल है।