{"_id":"59f62bf94f1c1b59678b8717","slug":"11509305337-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन का नहीं खुला खाता, सिर्फ पर्चे बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन का नहीं खुला खाता, सिर्फ पर्चे बिके
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
नामांकन शुरू होने पर कड़ी पूछताछ के बाद ही लोगों को कलेक्ट्रेट में दाखिल होने दिया गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन पर्चे तो खूब बिके लेकिन रविवार होने के कारण एक भी नामांकन नहीं हो सका। क्योंकि न तो किसी प्रत्याशी का चालान बन पाया न ही जाति प्रमाणपत्र। इन्हीं कारणों से बाकी तैयारी कर लेने वाले भी नामांकन नहीं कर सके।
रविवार को मेयर पद के लिए पांच, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 15 तथा निगम पार्षद और नगर पंचायत सदस्यों के लिए 200 से अधिक लोगों ने पर्चा खरीदा। एक नवंबर तक सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही नामांकन करने वालों की संख्या बढ़ेगी। पर्चे छह नवंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे।
मेयर पद के लिए पहला पर्चा पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह के बेटे आशीष कुमार सिंह ने खरीदा। सिविल लाइंस के आशीष अपनी पत्नी आशा सिंह के साथ पहुंचे थे। भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने मेयर पद के लिए दो सेट पर्चा खरीदा। उन्होंने पार्टी के कालम में खुद को भाजपा का उम्मीदवार भी बताया है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी टिकट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कांग्रेस नेता धर्मराज चौहान ने भी मेयर का दो सेट में पर्चा खरीदा। पार्टी के कालम में उन्होंने खुद को कांग्रेस का उम्मीदवार बताया है। धर्मराज दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। एक बार वह निर्दल लड़े थे जबकि दूसरी बार उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया था। पूर्व पार्षद मेवालाल जायसवाल ने भी खुद को समाजवादी पार्टी का बताते हुए मेयर पद के लिए पर्चा खरीदा। कांग्रेस नेता जियाउद्दीन अंसारी ने खुद को निर्दल बताते हुए पर्चा लिया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बने नामांकन कक्षों के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। डीएम राजीव रौतेला, एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ, एडीएम सिटी रजनीश चंद्रा मय पुलिस नामांकन कक्षों का निरीक्षण करते रहे।
नगर पंचायतों के लिए पर्चा बिक्री
नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्य
बांसगांव 01 00
बड़हलगंज 00 00
गोला 00 00
सहजनवां 00 04
पीपीगंज 02 35
पिपराइच 03 00
मुंडेरा बाजार 00 12
उनवल 09 17