{"_id":"599d91504f1c1b3e6b8b4621","slug":"11503498576-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता के महानायक थे महंत अवेद्यनाथ : प्रो. सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता के महानायक थे महंत अवेद्यनाथ : प्रो. सिंह
Updated Wed, 23 Aug 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय महंत अवेद्यनाथ व्याख्यान माला का बुधवार को समापन हो गया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ महाराज सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता के महानायक थे। वह हिंदुवादी राजनीति के ध्वजवाहक थे। हिंदू समाज में छुआछूत और ऊंच-नीच के विरुद्ध उन्होंने जो आंदोलन चलाया और उसका जो परिणाम मिला, वह भारत के सामाजिक एकता के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। महात्मा बुद्ध, महावीर जैन, गुरु गोरक्षनाथ के सामाजिक समरसता अभियान को महंत अवेद्यनाथ ने आगे बढ़ाकर आधुनिक भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।
राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व कुलपति प्रो. रामअचल सिंह ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ का विराट व्यक्तित्व एक ऐसे मनीषी का स्वरूप है, जिसमें धर्म का साक्षात दर्शन होता है। उन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। अध्यक्षता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के डीन प्रो. रविशंकर सिंह, प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव, डॉ. नीरज कुमार सिंह, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. मृत्युंजय सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. आरती सिंह, डॉ. प्रवींद्र कुमार, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।