{"_id":"598f67284f1c1b96558b4b70","slug":"11502570280-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज का सपा नेताओं ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज का सपा नेताओं ने किया दौरा
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सरकार बस बोलती है, कुछ करती नहीं। करती तो मेडिकल कॉलेज में इतनी मौतें न होतीं। इस क्षति से बच्चों के घरवालों के साथ पूरे पूर्वांचल की क्षति हुई है। शनिवार को सपा नेता रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में सपा के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज का दौराकर बच्चों की मौत की वजहों की भी समीक्षा की।
नेता प्रतिपक्ष ने पूरी घटना के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन और योगी सरकार को दोषी बताया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने के साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग की। कहा कि दोे दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। समीक्षा के दौरान कॉलेज और जिला प्रशासन ने उन्हें आक्सीजन खत्म होने की सूचना नहीं दी या सूचना मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री इसकी गंभीरता नहीं समझ सके, दोनों ही स्थिति मुख्यमंत्री के लिए ठीक नही हैं। अब वह खुद समीक्षा करें कि वह कैसा शासन चला रहे हैं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सपा सरकार के कामों की तारीफ करने से भी नहीं चूके। कहा कि सपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का आधुनिक वार्ड बनवाया था। लेकिन विधानसभा चुनाव आने से वह चालू नहीं किया जा सका। योगी सरकार उसे भी सही से संचालित नहीं कर पा रही।
इसके बाद प्रतिनिधि मंडल बिछिया स्थित पीड़ित जाहिद के घर पहुंचकर परिवार को ढाढ़स बंधाया। जाहिद की साढ़े पांच साल की बेटी की भी मेडिकल कॉलेज में जान चली गई थी। इसी तरह प्रतिनिधि मंडल ने बेलवार में किशुन गुप्ता से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। किशुन के पांच साल के बेटे की भी गत दिवस मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, एसएलसी संतोष यादव सनी, जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव और महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम शामिल थे।