{"_id":"596393dd4f1c1bd1528b4802","slug":"11499698141-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल बंद रहेंगे जिले के सभी पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल बंद रहेंगे जिले के सभी पेट्रोल पंप
Updated Mon, 10 Jul 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदले जाने के विरोध में 12 जुलाई को पेट्रोप पंपों की देशव्यापी हड़ताल रहेगी। सभी पेट्रोल पंप सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। आल इंडिया पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के डीलर एसोसिएशन ने भी यहां भी पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एसोसिएशन के सदस्यों ने सोमवार की शाम नौसड़ स्थित माडर्न फीलिंग स्टेशन पर बैठक की।
जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष परमात्मा पांडेय और मंत्री शिवेंद्र सिंह का कहना है कि रोजाना बदल रही दर से डीलरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के कई ऐसे पेट्रोल पंप हैं, जहां सुबह छह बजे नई दर लागू होने के बाद डिपो से तेल पहुंचता है। ऐसे में वे डिपो से जिस दर पर तेल उठाते हैं वह उनके पेट्रोल पंप तक आने में बदल जाता है। इसकी वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उनका कहना है कि नई व्यवस्था शुरू होने के बाद से जिस दिन एक रुपये या उससे अधिक का बदलाव आता है तो डीलरों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस संबंध में डीलर एसोसिएशन लगातार सरकार के संपर्क में है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूर होकर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन को एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय करना पड़ा। बैठक के दौरान अंबरीश जालान, संजय मातनहेलिया, रौशन खेतान, शरद खेतान, शशि मोहन पाण्डेय, उमाशंकर, राजेश सिंह, सरीम समेत कई पेट्रोल पंप डीलर मौजूद रहे।