फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District Hospital beds full, returned patients

जिला अस्पताल के बेड फुल, लौटाए गए मरीज

Thu, 19 Jul 2018 01:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 19 Jul 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
District Hospital beds full, returned patients
जिला अस्पताल में बेड फुुल होने पर कई मरीजों को लौटा दिया गया।

विज्ञापन
केस-1
मियां बाजार की शीला गौड़ को जिला अस्पताल की ओपीडी से दिखाकर उनके परिवार के लोग भर्ती करने 12:05 बजे इमरजेंसी पहुंचे। यहां बेड खाली न होने के चलते उन्हें वापस कर दिया गया।
केस- 2
महराजगंज के रामशरन को भर्ती कराने के लिए तीमारदार 12.10 बजे ओपीडी से इमरजेंसी ले आए। मेडिसिन के डॉक्टर ने भर्ती करने की सलाह दी थी। उन्हें भी बेड खाली न होने के चलते लौटा दिया गया।
विज्ञापन


गोरखपुर। बारिश के बाद तल्ख हुए मौसम ने जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों के बेड फुल हो गए हैं। बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद बेड न होने से भर्ती होने आए मरीजों को वापस करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना औसतन करीब 1500 मरीज आते हैं। लेकिन इधर एक सप्ताह से यह संख्या करीब 22 सौ तक पहुंच गई है। बुधवार को भी ओपीडी में करीब दो हजार मरीज पहुंचे। अस्पताल में तिल रखने भर की जगह नहीं थी। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी लाइन खिड़की बंद होने तक बनी रही। दूसरी ओर गंभीर मरीज सीधे इमरजेंसी में भी पहुंचते रहे। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक से 12 बजे तक ही मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद बेड फुल होने की जानकारी देकर मरीजों से भर्ती करने में असमर्थता जता दी गई।

बढ़ता गया लोड, नहीं बढ़े संसाधन

1908 में बने जिला अस्पताल की क्षमता 305 बेड है। अंतिम बार बेड की संख्या कब बढ़ाई गई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लगातार शहर की आबादी बढ़ती बढ़ने के बाद भी यहां संसाधन नहीं बढ़े।



मरीजों को लौटाए जाने की जानकारी नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था कराकर मरीज का इलाज करना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है। जांच कराई जाएगी।
- डॉ. आरके गुप्ता, एसआईसी, जिला अस्पताल


बीते 10 दिन में मरीजों की संख्या

8 जुलाई - 2000 मरीज
9 जुलाई - 2100 के पार
10 जुलाई - 2200 मरीज
11 जुलाई - 21 से 22सौ के बीच
12 जुलाई - 2100
13 जुलाई - 2000
14 जुलाई - 1800
15 जुलाई - रविवार
16 जुलाई - 2000 के पार
17 जुलाई - 2100

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed