{"_id":"5a7f01234f1c1b8f268b9211","slug":"111518272803-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : अखिलेश, आजम समेत कई बड़े सपा नेता करेंगे सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : अखिलेश, आजम समेत कई बड़े सपा नेता करेंगे सभाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में बैठक करते सपाई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी, सदर लोकसभा का उपचुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ने की तैयारी में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, आजम खान समेत पार्टी के तकरीबन सभी बड़े नेताओं की सभाएं होंगी, तो प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम खुद यहां कैंप करेंगे। रविवार को उत्तम और नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी गोरखपुर आएंगे। पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करने के बाद दोनों नेता दोपहर एक बजे देवरिया बाईपास रोड स्थित सत्यम लान में सेक्टर प्रभारियों और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी जांचेंगे। इस दौरान पार्टी नेताओं के जरिए वोटरों की नब्ज समझने के साथ ही वे चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति भी बनाएंगे।
दोनों नेताओं की मौजूदगी में ही पार्टी के स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम भी तय होने की उम्मीद है। उधर, उपचुनाव का बिगुल बजने के साथ ही पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर शुक्रवार से ही गहमागहमी बढ़ गई है। सुबह सात बजे ही दफ्तर खुल जा रहा है और देर रात तक पदाधिकारी तैयारियों पर मंथन कर रहे हैं। शनिवार को भी जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, एमएलसी सन्नी यादव, पूर्व मंत्री मोहसिन खान, अवधेश यादव, चंद्रबली यादव, अमरेंद्र निषाद समेत कई पदाधिकारी रणनीति बनाने में जुटे रहे। 13 तक सपा की तरफ से अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर देने की उम्मीद है।