फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्रचार में झोंकी ताकत

आखिरी दिन प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी ताकत, जुलूस निकाले

Tue, 21 Nov 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 21 Nov 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रचार में झोंकी ताकत
महिलाएं बीजेपी के चुनाव चिह्न वाली साड़ी पहनकर सड़क पर निकलीं तो लोग देखते रह गए। - फोटो : Amar Ujala
निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मेयर और पार्षद प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में वाहन जुलूस भी निकाले गए।
विज्ञापन


गोरखपुर में 22 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इससे 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार थम गया। अंतिम दिन के प्रचार में अलग-अलग रंग देखने को मिले। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में तमाम महिलाएं कमल के फूल वाली साड़ी पहनकर पहुंची। हाथों में झंडा थामें तमाम युवक जय श्री राम और भाजपा को वोट देने का नारा लगाते मिले। इसी तरह बसपा, सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे गए। दोपहिया और चार पहिया वाहनों का जुलूस निकाला गया। 70 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार में दमखम लगा दिया। भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है, जो सभी वार्डों में चुनाव लड़ रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने कुछ वार्डों में प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी के पक्ष में भी वोट मांगे गए।


नगर पंचायतों में भी प्रचार पर जोर
नगर पंचायतों में भी प्रचार का जोर रहा। संग्रामपुर ऊनवल में पहली बार चुनाव कराया जा रहा है। बांसगांव, गोला, सहजनवां, मुंडेरा बाजार, पीपीगंज, बड़हलगंज और पिपराइच के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने वाहन जुलूस निकालकर वोट मांगें। भाजपा से चुनाव लड़ने वाले अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशी मुख्यमंत्री की जनसभा में भी पहुंचे। नगर पंचायतों में 101 वार्ड हैं। इनके प्रत्याशियों ने भी चुनाव प्रचार में जोर लगाया। कहा कि अब घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed