फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   इतिहास का काला दिन है आठ नवंबर

इतिहास का काला दिन है आठ नवंबर

Wed, 08 Nov 2017 11:22 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 08 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
इतिहास का काला दिन है आठ नवंबर
कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी को दिया। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध दिवस मनाया। जुलूस निकाल प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी ठहराते हुए नारे लगाए। इस अवसर पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। सांड़ी तिराहा स्थित पार्टी कार्यालय से निकला जुलूस कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ला ने कहा कि आठ नवंबर 2016 को भारतीय इतिहास में काला दिन के रूप में जाना जाएगा, जिसमें चंद चोरों को पकड़ने के लिए केंद्र सरकार ने हजारों लोगों की बलि चढ़ा दी। नोटबंदी कर केंद्र सरकार ने पूरे देश को कतारों में खड़ा कर दिया। अपना पैसा निकालने के लिए लोगों को बैंकों के धक्के खाने पड़े। कइयों ने लाठियां खाई तो कुछ ने जान गंवा दी। किसान खाद-बीज नहीं खरीद पाए, बेटियों की शादी टूट गई। गरीब-मजदूरों की बचत एक झटके में खत्म हो गई। केंद्र सरकार इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से समूचा देश बर्बाद हो गया, लेकिन सरकार के चहेतों ने अकूत संपत्ति बना ली। केंद्र सरकार की नोटबंदी पूरी तरह विफल रही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, अनिल सिंह, शोएब अहमद, कन्हैया पांडेय, डॉ.वीएन त्रिपाठी, राजेश सिंह, अकरम अली सिद्दीकी, त्रियुगी प्रसाद शर्मा, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, कन्हैया पांडेय, देवेंद्र कुमार गुड्डू, अतहर अलीम, इशहाक अली मंसूरी आदि मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता अनिल सिंह अन्नू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed