{"_id":"5c228056bdec2256a104e551","slug":"101545764950-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बीटेक के छात्र का अपहरण, चार लाख मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बीटेक के छात्र का अपहरण, चार लाख मांगी फिरौती
Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अपहृत छात्र मंजीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र मंजीत (22) का अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताओं ने मंजीत के मोबाइल फोन से उसके घरवालों से चार लाख रुपये फिरौती मांगी है। फिरौती 20 दिसंबर को मांगी गई। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को कैंट थाने में अपहरण का केस दर्ज किया। पिपराइच के हेमधापुर निवासी लौहर कनौजिया की सोनबरसा चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान है।
उनका बेटा मंजीत एमएमएमयूटी में बीटेक (मैकेनिकल) तृतीय वर्ष का छात्र है। वह यूनिवर्सिटी के सुभाष हॉस्टल के में रहता है। मंजीत 14 दिसंबर को घर जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परेशान घरवालों ने काफी तलाश की। उसका मोबाइल भी बंद था। इसी बीच 20 दिसंबर की शाम मंजीत के फोन नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि मंजीत का अपहरण कर लिया गया है। कॉल करने वाले ने चार लाख रुपये की व्यवस्था करने को कहा। परेशान घरवालों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।