फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मजिस्ट्रेटों की निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से

मजिस्ट्रेटों की निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से

Mon, 05 Feb 2018 11:08 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 05 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से
सिद्धार्थनगर। जिले के 70 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यूपी बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से कडे़ सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है, जिसकी निगरानी में प्रश्न पत्रों की सील तोड़ी जाएगी। प्रशासन का दावा है कि नकलचियों की मंशा सफल को किसी भी दशा में सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को तैयारियां जोरों पर रहीं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की डेस्क स्लिप चस्पा करने, प्रवेश पत्र वितरण की प्रक्रिया जारी रही तो डीआईओएस कार्यालय से केंद्रों के लिए प्रश्न-पत्र भेजे जाने का क्रम चलता रहा। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी समझाने में उच्चाधिकारी जुटे रहे। डीआईओएस डॉ.राजबहादुर मौर्य के मुताबिक परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गेट पर ही गहन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड भी रखें
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने के लिए बोर्ड की ओर से जारी किए गए प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड को भी साथ लाना होगा, जिससे उनकी पहचान पुख्ता हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटा पहले ही केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। सुबह की परीक्षा सुबह साढ़े सात बजे से आरंभ होगी, लिहाजा परीक्षार्थियों को सुबह 7 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। दूसरी पाली में परीक्षा का समय 2.30 बजे है।

आज गृहविज्ञान, हिंदी की परीक्षा
सिद्धार्थनगर। मंगलवार को प्रथम पाली में सुबह 7.30 बजे हाईस्कूल में गृहविज्ञान, जबकि इंटर में साहित्य वर्ग के परीक्षार्थियों की हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से सामान्य हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। इसमें वैज्ञानिक वर्ग के परीक्षार्थी शामिल होंगे।

संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा
बोर्ड परीक्षा में जिले में बने 70 परीक्षा केंद्रों में 13 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर सुरक्षा लिए एक दरोगा, दो हेड कांस्टेबल, दो सिपाही, तीन होमगार्ड और तीन पीआरडी जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। वहीं, सामान्य श्रेणी वाले 57 परीक्षा केंद्रों पर एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल, दो सिपाही, तीन होमगार्ड व तीन पीआरडी के जवान ड्यूटी करेंगे। जिले में सभी परीक्षा केंद्रों पर 681 कर्मी सुरक्षा में व्यवस्था में लगाए गए हैं।


95 मजिस्ट्रेट संभालेंगे निरीक्षण की कमान
सिद्धार्थनगर। परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराने को लेकर मुख्यमंत्री स्वयं संवेदनशील हैं और परीक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लिहाजा परीक्षा में 95 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसमें 70 लोगों को परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है। तहसीलवार पांच-पांच मजिस्ट्रेटों की टीम केंद्र का निरीक्षण करेगी। इसके अलावा पांच सचल दस्ते भी निरीक्षण करेंगे।


आंकड़ों में बोर्ड परीक्षा....
* 32197 हाईस्कूल के परीक्षार्थी।
* 21658 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी।
* 70 केंद्र परीक्षा केंद्र बने हैं जिले में।
* 13 केंद्र हैं संवेदनशील।
* 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त।
* 05 सचल दस्तों का हुआ गठन।
* 70 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हैं पूरे जिले में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed