{"_id":"5a47d8c24f1c1bee6a8b6bd8","slug":"101514657986-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर का पानी खेतों में घुसा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर का पानी खेतों में घुसा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
basti
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र नहर कटने से फसल डूबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज(बस्ती)। बनकटी ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाला महुली रजवाहा जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण लाभप्रद साबित नहीं हो पा रहा है। हाल यह है बिना मरम्मत कराए ही शनिवार को रजवाहे में पानी छोड़ दिया गया। इससे खड़ौहा, पिपरा, पगारखास, पंखोबारी, बिन्ध्यापार, बरन्डा, आमकोइल, बर्रोहिया आदि गांवों में सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गईं। महदेवा निवासी किसान ओम प्रकाश सिंह एवं खड़ौहा गांव शिव सागर उपाध्याय कहते हैं कि नहर की कई बार मरम्मत के लिए विभाग को सूचना दी गई लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। किसान ब्रह्मदेव, बुद्धि सागर , संजय उपाध्याय, शैलेश, विजय राकेश, राजेश, राम अशीष चौधरी, राम जीत चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, सन्तोष यादव, राम शव्द यादव, रवि, जगदंबा प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र, विजय, बुद्धसागर, रामचन्द्र, रामदेव, धनश्याम सहित अन्य ने बताया कि वह लोग इसके कई बार विभाग, शासन और प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, मगर किसी को किसानों की चिंता नहीं है। हर साल नहर के पानी से फसलें की बर्बाद हो रही है। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उनकी ओर से इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन