{"_id":"5a328c3e4f1c1b97678c19fe","slug":"101513262142-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। अखिल भारतीय प्राइजमनी आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार से अलग-अलग टीमें शहर में आएंगी। 16 से 22 दिसंबर के बीच रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुकाबला होगा। उद्घाटन मुकाबला यूपी हॉस्टल और सिटी क्लब के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन खेलमंत्री चेतन चौहान करेंगे। खेल निदेशालय ने 2017-18 का कैलेंडर जारी करते हुए गोरखपुर को पहली बार इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसमें देश की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों के साथ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहेंगे।
विज्ञापन
पुरस्कार राशि
आयोजन पर 12 लाख खर्च होंगे।
साढ़े तीन लाख रुपये सिर्फ पुरस्कार पर खर्च होंगे।
विजेता को दो लाख रुपये और ट्रॉफी
उपविजेता को एक लाख रुपये
तीसरा पुरस्कार 50 हजार रुपये और ट्रॉफी
ये हैं टीमें
एफसी केरला, एमपी फुटबॉल संघ, एफसी इंडिया मुंबई, यूपी कंबाइंड हॉस्टल, सिटी क्लब दिल्ली, टीएफए जमशेदपुर, यूपी फुटबॉल संघ, ओडिसा, कैग चंडीगढ़, बक्सर, केरला लुकास, सीआरपीएफ जालंधर।
कार्यक्रम
16 दिंसबर : यूपी कंबाइंड हॉस्टल बनाम सिटी क्लब दिल्ली
17 दिसंबर : ओडिसा इलेवन बनाम कैग चंडीगढ़ :एमपी फुटबॉल संघ बनाम एफसी इंडिया मुंबई
18 दिसंबर : बक्सर बनाम केरला लुकास : टीएफए जमशेदपुर बनाम पहले मैच की विजेता टीम
19 दिसंबर : यूपी फुटबॉल संघ बनाम दूसरे मैच की विजेता टीम : एफसी केरला बनाम तीसरे मैच की विजेता टीम
20 दिसंबर : सीआरपीएफ जालंधर बनाम चौथे मैच की विजेता टीम
21 दिसंबर : सेमीफाइनल
22 दिसंबर : फाइनल
विज्ञापन