फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कनेक् शन एक किलोवाट का, बिल 28 लाख

कनेक् शन एक किलोवाट का, बिल 28 लाख

Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
कनेक्
शन एक किलोवाट का, बिल 28 लाख

विज्ञापन
गोरखपुर। बिजली विभाग ने पिपराइच इलाके के उपभोक्ताओं को 28-28 लाख रुपये का बिल भेज दिया है। इससे उपभोक्ता सांसत में हैं। सब हैरान होकर कह रहे हैं कि जब मीटर एक-एक किलोवाट का है, तो इतनी ज्यादा रकम की बिल विभाग की मनमानी है।

पिपराइच के हरिकेश सिंह, मनोज यादव, विमला देवी, पारसनाथ, सुभावती देवी सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि 19 अगस्त को उन्हें 28 लाख रुपये का बिल दिया गया। यह देख सभी परेशान हो गए। सुधार के लिए तभी से वे उपकेंद्र का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन एक माह होने को है, अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसी बिलिंग से बिजली अफसर भी हैरान हैं। ग्रामीण विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने चौंकते हुए कहा कि एक किलोवाट के कनेक्शन पर इतना बिल संभव नहीं है। दस साल तक बिजली इस्तेमाल हो, तब भी लाख रुपये बिल नहीं आएगा। इसके पीछे उन्होंने ऑनलाइन सिस्टम को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने बताया कि अब क्लाउड कंप्यूटिंग से बिल जनरेट होता है। इस कारण डाटा अपडेट करने में दिक्कत आ रही है। पहले मैनुअल बिलिंग होती थी। डाटा ऑनलाइन होने से तीन जगहों का डाटा एक साथ अपलोड होने से ऐसी दिक्कत बढ़ी है। बिलिंग की गड़बड़ी सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed