{"_id":"598f69f34f1c1bfe538b4bb1","slug":"101502570995-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन लूट मे असफल होने पर छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन लूट मे असफल होने पर छेड़खानी
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
ऑटो से पति के साथ जा रही महिला सिपाही की चेन लूटने में असफल होने पर बदमाश उसका पीछा उससे छेड़खानी करने लगे। महिला सिपाही का पति भी लखनऊ सीबीसीआईडी में सिपाही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पादरी बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक कुशीनगर के अहिरौली थानाक्षेत्र निवासी सिपाही दंपती शनिवार शाम ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन से ऑटो रिजर्व कर वह घर जा रहे थे। गीता वाटिका के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने महिला सिपाही की चेन लूटने की कोशिश की। असफल होने पर ऑटो के समानांतर चलते हुए महिला पर फब्तियां कसने लगे। शोहदों की हरकत देख चालक तेज रफ्तार में ऑटो चलाते हुए पादरी बाजार पुलिस चौकी पहुंच गया। चौकी इंचार्ज उस समय पुलिस चौकी में ही मौजूद थे। सिपाही दंपती ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने सिपाहियों के साथ पीछा कर दोनों शोहदों को पकड़ लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।