फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आईटीआई के विद्यार्थी बनेंगे काबिल

आईटीआई के विद्यार्थी बनेंगे काबिल

Sat, 17 Jun 2017 02:32 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई के विद्यार्थी बनेंगे  काबिल

विज्ञापन
विवेक सिंह
गोरखपुर। आईटीआई, चरगांवा के मोटर मैकेनिक ट्रेड के विद्यार्थियों को काबिल बनाने की जिम्मेदारी मारुति ने उठाई है। इसके तहत कंपनी ने आईटीआई की मोटर मैकेनिक लैब को गोद लेकर वहां अत्याधुनिक उपकरणों से लैस लैब का निर्माण शुरू कर दिया है। लैब में थ्योरी फिर प्रैक्टिकल की ट्रेनिंग दी जाएगी। उसके बाद कंपनी बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया कराएगी।
इस प्रोग्राम के तहत आईटीआई चरगांवा और मारुति के बीच करार हुआ है। करार के तहत कंपनी करीब 15 लाख रुपये की कीमत से लैब का निर्माण कर रही है। इसमें फ्लोरिंग, टाइल्स, पेंटिग के साथ अत्याधुनिक तकनीक से लैस उपकरण लगाए जाएंगे। करार के बाद थ्योरी की क्लासेज कंपनी की ओर से शुरू कर दी गई, जिसमें विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा रही है। लखनऊ से दो प्रशिक्षक कॉलेज कैंपस में संस्थान के 42 मोटर मैकेनिक के विद्यार्थियों को जानकारी दे रहे हैं। कॉलेज प्रिंसिपल राजन राम ने बताया कि लैब का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जुलाई तक लैब में प्रेक्टिकल शुरू हो जाएंगे। उपकरण लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

----------------
लैब में लगने वाले आधुनिक उपकरण
टू पोस्ट लिफ्ट, व्हील बैलेंसर,, एसी रिसाइकिल मशीन, ब्रेक ब्लीडिंग, प्रेशर, कैप टेस्टर, रिफ्लेक्ट्रोमीटर, बैट्री टेस्टिंग इक्वीपमेंट के अलावा एक नई आल्टो के 10 कार लैब में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अपग्रेड होंगे आईटीआई के उपकरण
कॉलेज के वर्षों पुराने उपकरणों बदलने की कवायद शुरू हो गई है। प्रिंसिपल ने मशीनों के अपग्रेडेशन के लिए 80 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव में लेथ मशीन, सी एंड सी, आधुनिक कार, 100 केवी के जेनरेटर, जर्जर पोल को दुरुस्त करने की मांग की गई है।

-----------------
बॉयोमेट्रिक हुई अटेंडेस
आईटीआई में कर्मचारियों, शिक्षकों समेत सभी स्टॉफ को समय से ऑफिस आने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कॉलेज में बॉयोमैट्रिक अटेंडेस की शुरूआत हो गई है। रोजाना बॉयोमैट्रिक में अंगूठा लगाने के बाद से स्टॉफ की अटेंडेस दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed