{"_id":"5d87a7de8ebc3e93a45fc94b","slug":"youths-robbed-on-the-pretext-of-getting-medicine-gonda-news-lko4829838137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा कराने के बहाने आए युवकों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कराने के बहाने आए युवकों ने की लूटपाट
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में लूट की तहरीर गांव के लोगों ने दी है। पहला मामला अकबरपुर गॉव में एक प्राइवेट चिकित्सक से बीते शनिवार की देर रात दवा लेने के बहाने दरवाजा खुलवा कर चिकित्सक को बंधक बनाकर नगदी व जेवरात समेत की लाखों की लूट की गई। वहीं कनकपुर गांव के सामने ट्रक ड्राइवर से बीस हजार रुपये की लूट की तहरीर ट्रक ड्राइवर ने दी है।
पहली घटना थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी रामगोपाल श्रीवास्तव ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव में वह अपने घर पर ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। शनिवार की रात्रि में करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार तीन लोग आये और दवा लेकर चले गए। रात में बारह बजे वे लोग फिर आये और दवा लेने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही हमने दुकान का शटर अंदर से खोला तो वे लोग अंदर आ गए और कट्टा लगा कर शटर बंद कर दिया। करीब एक घंटे की लूटपाट में जेवर व मोबाइल लेकर फरार हो गए। कोतवाल भानु प्रताप सिंह नें बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी लूट की घटना इसी रात करीब बारह बजे की है। नवाबगंज से कटरा शिवदयालगंज सड़क पर कनकपुर गांव के सामने एक ट्रक रोक कर बाइक सवार दो लोगों ने चालक को मारा पीटा। ट्रक ड्राइवर से बीस हजार रुपये छीन लिये। ट्रक ड्राइवर राजकुमार पुत्र रामधनी ने अपनी तहरीर में बताया है कि लूट करने वाले सिराज व आजाद दोनों कस्बे के मुट्ठीगंज के रहने वाले हैं। इस घटना के बाबत कोतवाल भानूप्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना मारपीट की है। ट्रक ड्राइवर युवकों को फंसा रहा है। जो लूटेगा वह फरार हो जाएगा। जब इन युवकों को बुलाया गया तो वे लोग तुरंत थाने आ गये हैं। इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।