फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

Gonda News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Mon, 27 Jul 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 27 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
अर्जुन की फाइल फोटो व गमगीन परिजन। संवाद
इटियाथोक। परसिया बहोरीपुर के नौशहरा गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव घर से करीब 500 मीटर दूर नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान अर्जुन (21) पुत्र मोतीलाल के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार रात नौ बजे वह किसी बात से नाराज होकर घर से निकले थे। देर रात तक पिता मोतीलाल और ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन अर्जुन का कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह मोतीलाल खेत की ओर गए तो नीम के पेड़ पर अर्जुन का शव लटका मिला। घटना से पत्नी पुष्पा, मां नंदिनी देवी, बड़े भाई राकेश और बहन मानसी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मानसिक स्थिति ठीक न होने की जानकारी मिली है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। (संवाद)

अर्जुन की फाइल फोटो व गमगीन परिजन। संवाद

अर्जुन की फाइल फोटो व गमगीन परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed