फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   youth,sport

16 ब्लॉकों के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चैंपियन बनेंगे युवा

Tue, 26 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
youth,sport
फोटो-16-गोंडा में हलधरमऊ के कोंचा कासिमपुर में निरीक्षण करते सीडीओ। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सेना, पीएसी और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ खिलाड़ियों को अब उनके ही ब्लॉक में सुविधा मिलेगी। इसके लिए विकास विभाग ने खाका खींचा है। हर ब्लॉक स्तर पर पांच-पांच एकड़ भूमि में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराने की तैयारी है। बजट की व्यवस्था कई विभागों से होगी। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने ब्लॉक में पांच-पांच एकड़ भूमि तय करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस्टीमेट मांगा है, जिससे बजट की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन

जिले में दो लाख से अधिक युवा हैं, जो विभिन्न नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस, पीएसी व सेना में जाने की इच्छा रखने वाले पचास हजार से अधिक युवा सड़कों पर दौड़ लगाकर अभ्यास करते हैं। जानकारी होने पर सीडीओ ने ऐसे युवाओं के लिए एक स्थान तय करने की योजना तैयार की है। हर ब्लॉक पर पांच-पांच एकड़ भूमि चिह्नित होगी और वहां पर खेल मैदान के साथ संसाधनों का विकास होगा। आपस में पंचायत राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, युवा कल्याण और खेल विभाग समन्वय स्थापित करेंगे। सीडीओ ने भूमि के चिन्हांकन और आने वाले खर्च के आकलन की रिपोर्ट मांगी है। जिले के 16 ब्लॉकों में इसकी व्यवस्था की तैयारी हो रही है, इसी साल इस योजना से कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

परंपरागत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जिले के 16 ब्लॉकों में स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। स्थानीय और परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने की पहल होगी। इसके लिए बीडीओ के साथ ब्लॉक स्तरीय युवा कल्याण अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। 400 मीटर के ट्रैक का निर्माण तो होगा ही, साथ ही खो-खो, वॉलीबाल खेलों की सुविधाएं होंगी। मैदान ऐसा होगा कि भर्तियों की तैयारी करने वाले दौड़ लगा सकें और उनके लिए पेयजल व बैठने की भी सुविधा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों के समन्वय से बजट की होगी व्यवस्था
स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था विभागों से किया जाना है। अलग से कोई बजट नहीं मांगा जाना है। इसे मनरेगा को जोड़ा जाएगा, जिससे श्रमिकों को भुगतान तो हो ही सके, चालीस फीसदी बजट सामग्री के लिए मिल सकेगा। फिर भी बजट की कमी होने पर जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के अन्य मदों से भी बजट ली जाएगी। निर्माण में बजट की कमी न होने पाए। जरूरत पड़ने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग भी लेने की तैयारी है। इस्टीमेट तैयार होने पर बजट की व्यवस्था की तैयारी होगी।
ब्लॉक स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण की तैयारी की जा रही है। जल्द ही कार्य योजना तैयार कर निर्माण की शुरुआत की जाएगी। शशांक त्रिपाठी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed